{"_id":"5beefa61bdec2269360cbe72","slug":"sports-is-important-with-studies-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी : मलिक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते अतिथि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में वार्षिक खेलकूद समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रंजन मलिक ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। सीनियर वर्ग की दौड़ में पवन साही प्रथम, जगदीश बिष्ट द्वितीय, निखिल चंद ने तृतीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में संजना प्रथम, हरिप्रिया द्वितीय, पूजा ने तृतीय, सेक रेस प्रतियोगिता में रक्षिता राणा ने पहला, मान्या द्वितीय, महक ने तृतीय, फॉग रेस में हार्दिक, तरुण एवं दर्शिल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
शिक्षकों के लिए चेयर रेस हुई। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रंजन मलिक, विशिष्ट अतिथि देवबानी मलिक एवं नामित अध्यक्ष पुष्पेंद्र ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। प्रधानाध्यापक एनपी सिंह गंगवार ने सभी अतिथियों का आभार जताया। संचालन अशोक ओझा ने किया। खेलों के आयोजन में डॉ. ललित उपाध्याय, अंशुल चंद एवं वैशाली ने सहयोग दिया।
विज्ञापन