{"_id":"5775502a4f1c1b454879b37b","slug":"sow-almdarma-off-the-road-several-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोना, आलमदारमा की सड़क कई दिनों से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोना, आलमदारमा की सड़क कई दिनों से बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/मदकोट
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
मदकोट-बोना सड़क में पटा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट से बोना जाने वाली सड़क कई जगह बंद होने से लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। आलम-दारमा सड़क भी बंद है। थल-मुनस्यारी और मदकोट-जौलजीबी सड़क भी बृहस्पतिवार को कई घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन
मदकोट से बोना जाने वाली सड़क के किलोमीटर 20 में बुधवार रात भारी मलबा गिर गया, जिससे चार दीवारें ध्वस्त हो गई। किलोमीटर एक में भी तीन दीवारें गिरी हैं। सड़क बंद होने से वल्थी, डोलमा, निर्तोली, बोना, तोमिक, गैला की 4000 से अधिक की आबादी भारी संकट में पड़ गई है। लोगों को कई किमी की यात्रा पैदल करनी पड़ रही है। मदकोट से आलमदारमा जाने वाली सड़क तीन दिन से बंद पड़ी है।
विज्ञापन
उधर, मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी-मदकोट-जौलजीबी सड़क घिंघरानी के पास भारी मलबा आने से बंद है। बीआरओ सड़क खोलने के काम में लगा हुआ है। बुधवार रात से क्वीटी में बंद मुनस्यारी-थल सड़क बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे खुली।
विज्ञापन
रामगंगा के कटाव से 11 परिवारों को खतरा
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बुधवार रात हुई बारिश से तल्ला जोहार के मंसूर नगर देकुना के 11 परिवारों को रामगंगा नदी के कटाव से खतरा पैदा हो गया है। सामा तेजम मोटरमार्ग आधा रामगंगा में समा गया है। अगर इस तरह जमीन खिसकती रही तो 11 परिवारों को खतरा पैदा हो सकता है। गांव के कुंवर सिंह, दुर्गा सिंह, बहादुर सिंह, प्रताप सिंह आदि ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में इस बाबत सूचना दी है। वहीं, मुनस्यारी जिमिघाट सड़क पर बना बीआरओ का फोल्डिंग ब्रिज बृहस्पतिवार को चट्टान टूटने से क्षतिग्रस्त हो गया है और 100 मीटर मार्ग भी टूट गया है।