फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sor Cricket Club won the title of District Cricket League

Pithoragarh News: सोर क्रिकेट क्लब ने जीता जिला क्रिकेट लीग का खिताब

Wed, 17 Jan 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sor Cricket Club won the title of District Cricket League
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
पिथौरागढ़। जिला क्रिकेट लीग सीनियर ओपन पुरुष प्रतियोगिता के फाइनल मैच में सोर क्रिकेट क्लब ने 22 यार्ड्स क्लब को 72 रन से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस जीतकर सोर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जीवन मेहता ने 69 और दिविज दिगारी ने 49 रनों की पारी खेली। 22 यार्ड्स के मनोज मेहता ने 3, बलराज ने 2 विकेट लिए। जवाब में 22 यार्ड्स क्लब सभी विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी। भरत मेहता ने 29, कृष्णा पिपलिया ने 26 रन बनाए। परीक्षित गढ़कोटी ने 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच जीवन मेहता, मैन ऑफ द सीरीज हरीश पुजारा, श्रेष्ठ बल्लेबाज दिविज दिगारी और गेंदबाज परीक्षित गढ़कोटी रहे।
विज्ञापन

अंपायर दिनेश चंद्र जोशी, दीपक कुमार और स्कोरर मनोज कुमार, पीयूष रावत, विवेक भट्ट रहे। इस दौरान पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने वरिष्ठ क्रिकेटर अभय जोशी, उत्तराखंड अंडर 15 टीम में चयनित सिद्धि पंत, एनआईएस कोच बैडमिंटन दीपांकर वर्मा, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी निश्चल चंद, एंजल पुनेड़ा, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर राजेंद्र धामी को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी, सचिव ललित पंत, त्रिलोक सिंह कन्याल, राम सिंह, भूपाल सिंह चुफाल, प्रकाश दिगारी, दिनेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह गुररो आदि थे।
गणाईगंगोली में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला आज

गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। स्व. नंदन मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले मैच में धपना ए ने फ्रेंड्स इलेवन ए को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी फ्रेंड्स इलेवन ने 68 रन बनाए। जवाब में धपना ए ने आसानी से जीत हासिल कर ली।
धपना के बंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें स्व. नंदन सिंह मेहता की बहन तारा कठायत ने 2100 रुपये का पुरस्कार दिया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में धपना बी ने विश्व एकादश को हराया। बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहां मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह मेहता, कमेटी अध्यक्ष जसवीर डोबाल आदि थे। संवाद
क्रिकेट में चौसाला ने मदी गांव को हराया

बेड़ीनाग। पुंगराऊ घाटी खेल क्लब पांखू की ओर से राजकीय इंटर काॅलेज के खेल मैदान में फाइनल मैच चौसाला यूथ क्लब और मदीगांव के बीच खेल गया। चौसाला की टीम ने 12 ओवर में 171 रन बनाए। मदी गांव की टीम 145 रन पर ऑलआउट हो गई। मैन ऑफ द मैच करन और मैन ऑफ द सीरीज गणेश जोशी रहे।

मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट रहे। विजेता टीम को 15 हजार और उप विजेता को सात हजार रुपये व ट्राॅफी भेंट की गई। वहां खेल क्लब, प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज कार्की, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, योगेश महरा, आयोजक पंकज महरा, धीरज शाही, विजेंद्र सिंह, हर्ष महरा, बंसीधर जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed