{"_id":"67b225f7e217091a520311b5","slug":"son-deployed-border-protect-country-daughters-father-pithoragarh-news-c-8-hld1014-513357-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेटा देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात, बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेटा देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात, बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि
Sun, 16 Feb 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। बुंगाछीना के तोक खुलेती गांव के रवींद्र लाल (54) का शनिवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
रविंद्र लाल का पुत्र सचिन कुमार आईटीबीपी में हैं और इस समय अरुणाचल प्रदेश में सीमा क्षेत्र में तैनाती है। उन्हें पिता की मौत की सूचना दे दी गई है। वहां से घर आने में जवान को तीन दिन लगेंगे। इसके चलते परिवार के समक्ष मृतक के पार्थिव शरीर के दाह संस्कार की समस्या खड़ी हो गई।
इस पर मृतक की दोनों बेटियों ने पिता की शव यात्रा में शामिल होने और चिता को मुखाग्नि देने का संकल्प लिया। रविवार को रामगंगा और कोकिला नदी के संगम घाट पर दोनों बेटियों प्रियंका (21) और एकता (20) ने गमगीन माहौल में पिता की चिता को मुखाग्नि देकर अपना फर्ज निभाया।