फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Soldiers Doing Duty even Bitter cold after Snowfall on china border

Weather Today: विपरीत हालातों में भी देश की सुरक्षा के लिए चीन सीमा पर डटे हैं भारतीय जाबांज

Wed, 25 Nov 2020 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Soldiers Doing Duty even Bitter cold after Snowfall on china border
सीमा पर जवान - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात शुरू हो गया है। हिमपात के कारण भारत-चीन सीमा पर स्थित सेना की बॉर्डर आउट पोस्टों का तापमान माइनस से नीचे जा चुका है। इन अग्रिम पोस्टों पर तैनात जवान धूप निकलने के बाद बर्फ में जमे नलों को बाहर निकालकर पानी का इंतजाम कर रहे हैं। इन दिक्कतों के बावजूद इन बॉर्डर आउट पोस्टों पर तैनात भारतीय जांबाज पूरी मुस्तैदी से डटे हैं। 

विज्ञापन


अधिक बर्फबारी होने पर नवंबर के पहले सप्ताह तक पिछले वर्षों तक चीन सीमा से लगी इन हिमालयी पोस्टों से सुरक्षा बलों के जवान निचली पोस्टों में आ जाते थे। इसके बाद नियमित गश्त करके सुरक्षा का जायजा लिया जाता था लेकिन इस बार चीनी सैनिकों के लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश और कैलाश मानसरोवर के निकट बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के जवान सीमा सुरक्षा के लिए अग्रिम चौकियों पर डटे हैं, जबकि लगातार हो रही बर्फबारी के बाद यहां का तापमान अब माइनस से नीचे जाने लगा है। 

विज्ञापन

पूरी तरह से जम चुका है पानी

सूत्रों के मूताबिक कुटी में 15 सेमी, नाभीढांग में 12 सेमी, लिपुपास में 25 सेमी, कालापानी में 8 सेमी बर्फ जमी है। भारतीय सेना और आईटीबीपी के जांबाज 24 घंटे माइनस से नीचे के तापमान में नाभीढांग से लिपुपास तक के आठ किलोमीटर के दायरे में बर्फ के बीच गश्त कर रहे हैं। नाभीढांग में तापमान के माइनस आठ से दस डिग्री तक चले जाने से इस पूरे क्षेत्र में पानी पूरी तरह से जम गया है।

जवानों को अपनी रोजमर्रा की पानी की पूर्ति के लिए धूप निकलने का इंतजार करना पड़ रहा है। धूप निकलने के बाद जमीन के नीचे बिछाई पानी की लाइन को जवान बाहर निकालते हैं। पीने और अन्य कार्यों के लिए पानी भरकर आग के पास रखते हैं ताकि बर्तन में पानी न जम जाए। नेपाल सीमा पर कालापानी तक तैनाती एसएसबी के जवान भी कड़ाके की ठंड के बावजूद पूरी मुस्तैदी से डटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed