{"_id":"7f7e40e903ab91383c5250d5e3c3ac49","slug":"soccer-tournament-to-capture-the-afc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" फुटबाल टूर्नामेंट पर एएफसी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल टूर्नामेंट पर एएफसी का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Feb 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के 15 कुमाऊं रेजीमेंट मैदान में खेली गई गरुड़ फुटबाल टूर्नामेंट पर एएफसी पिथौरागढ़ की टीम ने कब्जा जमा लिया है। उसे 30 हजार रुपए का नकद इनाम मिला। फाइनल में एएफसी की टीम ने चंपावत की टीम को 1-0 से हराया। उपविजेता चंपावत की टीम को 20 हजार रुपए की राशि मिली।
फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजीव सोनी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की अपील की। गरुड़ डिवीजन के जनरल आफीसर कमांडिंग मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी के निर्देश पर ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर संजीव सोनी के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का मुख्य मकसद स्थानीय लोगों को सेना के प्रति आकर्षित करना है। साथ ही फुटबाल के प्रति खिलाड़ियों में रुचि पैदा करना है। प्रतियोगिता में 15 कुमाऊं रेजीमेंट की टीम ने तीसरा और कुसौली की टीम ने चौथा स्थान बनाया। दोनों टीमों को दस दस हजार रुपए का इनाम मिला। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर तमाम सैन्य अधिकारी, खेल प्रेमी तथा अन्य लोग उपस्थित थे। कुमाऊं रेजीमेंट की टीम ने अपनी पुरस्कार की राशि एक खिलाड़ी की सहायता के लिए देने का फैसला लिया है।