{"_id":"95353653ef9af074e7c23c3a0ec86377","slug":"so-far-not-a-single-online-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक एक भी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक एक भी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
Updated Sat, 02 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जनवरी से सभी थानों में विधिवत ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की व्यवस्था तो शुरू हो गई है लेकिन अब तक पिथौरागढ़ जिले में एक भी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। एसपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि सभी थानों को नेटवर्क से जोड़ा गया है। यदि कोई व्यक्ति अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने आता है तो उसकी एफआईआर ऑनलाइन दर्ज होती है और यह एफआईआर तत्काल जिला पुलिस के पास और वहां से डीआईजी के पास पहुंच जाती है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाले को बाकायदा कंप्यूटर से निकाली गई एक प्रति सौंपी जाती है। उन्होंने कहा कि अब तक कोई भी रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज नहीं हुई है। जिले में कोई ऐसी आपराधिक घटना हुई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन