{"_id":"6a4fd700ed7d4df3ea06a4ef","slug":"so-far-332-students-have-enrolled-at-the-lss-campus-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-144042-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एलएसएस परिसर में अब तक 332 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एलएसएस परिसर में अब तक 332 छात्र-छात्राओं ने लिया प्रवेश
Thu, 09 Jul 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर (एलएसएम) परिसर में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी तेजी से चल रही है। नए सत्र में दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह है। परिसर प्रशासन के अनुसार, अब तक विभिन्न संकायों को मिलाकर कुल 332 छात्र-छात्राएं अपना प्रवेश सुनिश्चित करा चुके हैं।
परिसर निदेशक हेम चंद्र पांडेय ने बृहस्पतिवार को प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कला संकाय की प्रवेश प्रक्रिया समिति की संयोजक पुष्पा पंत, विज्ञान संकाय के राकेश वर्मा और वाणिज्य एवं प्रबंधन की रुचिता पंगरिया से जानकारी ली। कला संकाय में 178, विज्ञान में 103 और वाणिज्य व प्रबंधन में 51 छात्रों ने प्रवेश लिया है। पांडेय ने बताया कि समर्थ पोर्टल उन छात्रों के लिए 11 जुलाई तक खुला रहेगा जो पंजीकरण नहीं कर पाए थे। बिना समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के परिसर में प्रवेश संभव नहीं होगा। यहां अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डीके उपाध्याय, मीडिया प्रभारी डॉ. एएस जगेड़ा, डॉ. दिनेश पंत, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।