{"_id":"58d158584f1c1b2f4a1a30f3","slug":"so-far-200-people-signed-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 200 लोगों ने पंजीकरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक 200 लोगों ने पंजीकरण किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 Mar 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
पवित्र छोटा कैलाश पर्वत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित छोटा कैलाश (आदि कैलाश) यात्रा के लिए अब तक 200 लोगों ने पंजीकरण कर लिया है। पहला दल 10 जून को रवाना होगा। यह दल कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले अपनी यात्रा शुरू कर देगा। छोटा कैलाश यात्रा के लिए इस बार भी 20 दल बनाए जाएंगे। दलों को भेजते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि एक ही पड़ाव पर दोनों यात्राओं के यात्री न रहें।
विज्ञापन
केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि छोटा कैलाश यात्रा यात्रियों की सुविधा के अनुसार तीन स्थानों से शुरू होगी। यात्री दिल्ली, काठगोदाम और धारचूला से इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि छोटा कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रा का संचालन केएमवीएन को करना होता है और गुंजी तक छोटा कैलाश यात्री उसी रास्ते से जाते हैं, जिस रास्ते से कैलाश मानसरोवर यात्री निकलते हैं। दोनों यात्राओं के संचालन के समय शेड्यूल को इस तरह तय किया जाएगा कि एक पड़ाव में एक ही दल पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसी शेड्यूल के आधार पर 20 दल बनाने पड़ते हैं। यह बात अलग है कि कई दलों के लिए यात्री नहीं मिल पाते। इस कारण ऐसे दल को शून्य घोषित कर दिया जाता है। मर्तोलिया ने बताया कि छोटा कैलाश यात्रियों को भी वही सुविधाएं मिलती हैं जो कैलाश मानसरोवर यात्रियों को दी जाती हैं।
विज्ञापन
छोटा कैलाश के यात्री नहीं बढ़ पा रहे
केएमवीएन के लाख प्रयास के बावजूद छोटा कैलाश यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। अब तक एक साल में 300 से ज्यादा यात्री छोटा कैलाश नहीं जा पाए हैं। महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि इस बार यात्रियों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। निगम की वेबसाइट में लोग आवेदन कर सकते हैं। यात्री निगम के किसी भी पर्यटक आवासगृह में भी अपना आवेदनपत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।