{"_id":"5c1538afbdec225b5a532bbc","slug":"snowflake-himalayan-fountain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से हिमालय लकदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से हिमालय लकदक
Sat, 15 Dec 2018 10:53 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ से दिखाई दे रहा हिमालय का सुंदर नजारा, बर्फ से लकदक हो गई छिपलाकेदार की पहाड़ी
- फोटो : कालिका रावल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा बर्फबारी से हिमालय लकदक है। हिमालयी क्षेत्र का जिला मुख्यालय से भी दिलकश नजारा दिखाई दे रहा है। देवताओं का स्थल छिपलाकेदार भी बर्फ से लकदक हो गया है।
विज्ञापन
बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्र में रौनक ला दी है। मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हीरामणि, नामिक समेत कई हिमालयी चोटियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। प्रसिद्ध छिपलाकेदार पर्वत बर्फ से ढक गया है। मुनस्यारी के कालामुनि, खलियाटॉप आदि स्थानों पर अब भी बर्फ जमी है। सैलानी बर्फ का आनंद उठाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के चंडाक, घंटाकरण, भाटकोट आदि से हिमालय का सुंदर नजारा दिखाई दे रहा है। लोग बर्फ से लकदक हिमालय की फोटो कैमरे में कैद कर रहे हैं। शनिवार सुबह से ही मौसम साफ रहा, लेकिन बर्फबारी के कारण सुबह, शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में चटक और गुनगुनी धूप लोगों को राहत पहुंचा रही है। आने वाले कुछ दिन मौसम इसी तरह साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन