{"_id":"681655e39b7d6c94310268cc","slug":"snowfall-on-the-peaks-rain-in-the-lower-areas-increased-the-cold-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-127381-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
Sat, 03 May 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी का दृश्य। संवाद
पिथौरागढ/मुनस्यारी। सीमांत जिले में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। शनिवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हुई, वहीं निचले इलाकों में बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम के उग्र तेवरों को देखते हुए लोगों ने एक बार फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
जिले के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम खुशनुमा रहा लेकिन दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया। शाम होते-होते जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिले के घाटी वाले क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जगहों पर गेहूं की फसल तैयार है और कई जगहों पर किसान इन्हें समेटने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में बारिश होने से किसानों के माथे पर बल पड़ गया है। पिछले हफ्ते से मौसम खराब होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
उधर मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नाग्निधुरा आदि चोटियों पर हिमपात हुआ है। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र व्यास और दारमा घाटी में भी मौसम के तेवर उग्र रहे। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि घाटी क्षेत्र में मौसम खराब चल रहा है। बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। घाटी में मौसम खराब होने से आदि कैलाश यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
अस्कोट, जाख क्षेत्र में ओलावृष्टि से नुकसान
अस्कोट/पिथौरागढ़। अस्कोट और जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर जाख और विषाड़ क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। ओलों से फसल और बागवानी को काफी नुकसान पहुंचा है। शनिवार दोपहर बाद अचानक अंधड़ के साथ ओले गिरे जिससे आडू, पुलम, खुमानी सहित अन्य फलों को नुकसान पहुंचा है। इससे किसान निराश हैं। वहीं मिर्च, बैंगन, शिमला मिर्च, कद्दू सहित अन्य सब्जियों की पौध भी ओलों की भेंट चढ़ गई है। क्षेत्र के किसानों ने नुकसान का आकलन कर कृषि और उद्यान विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद