फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall in Vyas Vally Pithauragarh

पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में हिमपात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Vyas Vally Pithauragarh
व्यास घाटी के गांवों मे दो फुट तक बर्फ गिरी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमायली क्षेत्रों में हिमपात के बाद निचले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। व्यास घाटी के 10500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गर्ब्यांग गांव और अन्य सात गांवों में दो फुट और ऊंचे पहाड़ों में तीन से चार फुट बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ में सुबह अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश के बाद ठंड अधिक महसूस हुई। मौसम खराब होने के कारण लोग बाजारों से जल्द काम निपटाकर निकल गए। दोपहर बाद बाजार में सुनसानी रही।
विज्ञापन

बारिश मिमी में
डीडीहाट-6.55
बेड़ीनाग-2.04
धारचूला-1.8
बादल छाने से बनबसा में बढ़ी ठंड
चंपावत/बनबसा। जिला मुख्यालय चंपावत में शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इस कारण यहां तापमान न्यूनतम छह डिग्री से नीचे चला गया। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने ऊनी कपड़े और अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं करीब पांच दिनों बाद क्षेत्र में शुक्रवार को बनबसा में तेज धूप खिलने के बाद शनिवार को फिर से मौसम ने करवट बदल ठंड में इजाफा कर दिया। सुबह से ही आसमान में गहरे धुंध के कारण सूर्यदेव के दर्शन कम हुए। हल्की वर्षा होने से आम जनजीवन खासा प्रभावित रहा। कपड़े भीगने के कारण मजदूरों समेत कामकाजी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed