फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall in high Himalayan regions, temperature drop in lower areas

उच्च हिमायली क्षेत्रों में हिमपात के बाद निचले क्षेत्रों में तापमान गिरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in high Himalayan regions, temperature drop in lower areas
व्यास घाटी के उच्च हिमालयी ज्योलीकांग क्षेत्र में बर्फबारी के आनंद लेते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। मुनस्यारी के खलियाटॉप में रविवार रात सीजन का पहला हिमपात हुआ। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय, कनालीछीना समेत कई क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के बाद निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को निचले क्षेत्रों सर्द हवाएं चलती रही। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ ही आग का सहारा लेने लगे हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी के खलियाटॉप के अलावा उच्च हिमालयी क्षेत्र के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकेदार में भी रविवार की रात जमकर हिमपात हुआ। हिमपात के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ में सोमवार को सुबह 10 बजे अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

चीन सीमा से लगे दावे और विदांग में हुआ 16 सेंटीमीटर हिमपात
धारचूला(पिथौरागढ़)। दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी इलाकों में रविवार की रात जमकर बर्फबारी हुई है। दारमा घाटी में विश्व प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर में लगभग दो से तीन फिट और चीन सीमा के पास दावे, विदांग में 16 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीबीपी से मिली जानकारी के अनुसार दारमा घाटी में यह इस साल की पहली बर्फबारी है। सड़क बनने और वहां पर बड़ी संख्या में सेना की मौजूदगी के कारण व्यास घाटी में इस बार चहल-पहल है। वहां पर युवा लोग बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं।
दारमा घाटी में इस समय माइग्रेशन पर गए अधिकांश गांवों के लोग निचली घाटी में वापस आ चुके हैं। यहां केवल सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान ही सीमा की सुरक्षा में मौजूद हैं। व्यास घाटी में इस साल तीसरी बार हिमपात हो चुका है। रविवार की रात ज्योलिंकांग, कुटी और नाभिढांग में 15 सेंटीमीटर तक और गुंजी, कालापानी में लगभग 8 से 9 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। रोंकांग की प्रधान अंजू रौंकली ने बताया कि 20 अक्तूबर और एक नवंबर को आदि कैलाश के दर्शन के दौरान भी ज्योलिंकांग और कुटी गांव में बर्फबारी हुई थी। वर्तमान में व्यास घाटी में सेना अर्द्ध सैनिक के जवानों के अलावा बीआरओ के कर्मचारी सड़क निर्माण में लगे मजदूर और कुछ गांवों में लोग मौजूद हैं।
नैनीपातल, हुड़कना, कंचनपुर में गिरने लगा पाला
पिथौरागढ़। तापमान में लगातार आ रही गिरावट के बाद निचले क्षेत्र नैनीपातल, हुड़कना, कंचनपुर सहित कई अन्य हिस्सों में पाला गिरने लगा है। इससे सड़क पर वाहनों के रपटने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही पाले से सब्जियों और खेती को भी नुकसान हो रहा है। संवाद

चंपावत में तापमान गिरने से ठंड में इजाफा
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में रविवार देर रात हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। रविवार को जहां जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था, वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को दिन भर शीत लहर चलती रही। लोगों ने गर्म कपड़ों के सहारे और आग सेंककर दिन बिताया। सुबह-शाम पाला गिरने के कारण भी ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ती ठंड के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कहीं पर भी अलाव जलाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। संवाद

मुनस्यारी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुआ ताजा हिमपात।

मुनस्यारी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुआ ताजा हिमपात।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed