फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snow on the peaks of Munasariya

मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात

Fri, 14 Apr 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/नाचनी Updated Fri, 14 Apr 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Snow on the peaks of Munasariya
चोटियों पर हिमपात - फोटो : अमर उजाला

जिले में शुक्रवार अपरान्ह तीन बजे से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जिला मुख्यालय में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान ओले भी गिरे। नाचनी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा और गेहूं की पकी फसल को नुकसान पहुंचा है। डीडीहाट में बारिश के साथ हल्के ओले भी गिरे। मुनस्यारी में दोपहर बाद से रिमझिम बारिश होने लगी। इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को जिले में बारिश का पूर्वानुमान दिया था। सुबह से यहां मौसम आमतौर पर सामान्य था, लेकिन दोपहर बाद गरज के साथ कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में गरज वाले बादल सक्रिय होंगे। अस्कोट में दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। अब घाटी वाले इलाकों में गेहूं, मसूर की फसल तैयार होने लगी है। बारिश से फसल समेटने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन


मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। मुनस्यारी के मल्लाजोहार क्षेत्र में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई। निचली घाटियों में भी अच्छी बारिश हुई। ताजा बारिश से सबसे ज्यादा राहत वन विभाग को मिली है। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि बारिश से जंगलों की आग का खतरा कम हो गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिले के किसी जंगल में आग नहीं लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed