फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snow in the higher Himalayan regions and rain in the lower areas increased the problems of the people

ठंड से जनता कांपी, जहां मिले अलाव आग तापी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Snow in the higher Himalayan regions and rain in the lower areas increased the problems of the people
मुनस्यारी के बेटुलीधार में बर्फबारी के बाद सुंदर नजारा - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात और निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। लोगों ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। बर्फबारी के बाद बेटुलीधार में बर्फबारी के कारण थल और मुनस्यारी से आ रहे कई वाहन फंसे रहे, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा लोगों ने धक्के देकर वाहनों को बर्फ से निकाला। लोनिवि सड़क से बर्फ हटाने में जुटी है। कालामुनि में फंसे वाहन को लोगों ने बमुश्किल निकाला।
विज्ञापन

मुनस्यारी के खलिया, कालामुनी, बेटुलीधार, नई बस्ती, ईको पार्क सहित कई स्थानों पर बर्फबारी हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, मल्लाजोहार में जमकर बर्फ गिरी। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान माइनस दो डिग्री और अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

धारचूला के दारमा, व्यास और चौंदास वैली के क्षेत्र में जमकर बर्फ गिरी। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर ध्वज की पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ। पिथौरागढ़, डीडीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला गंगोलीहाट सहित कई हिस्सों बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भारी बारिश के बाद पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज किया गया। लगातार पांच दिनों से धूप नहीं निकलने के कारण जिला मुख्यालय भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। अधिकतर लोग दिन भर घरों में ही दुबके रहे। इसके चलते बाजारों में भी सुुनसानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रई और पंडा में हुआ जलभराव
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में बारिश के बाद एंचोली, पंडापुल और रई में जलभराव हुआ। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस्ते शिवालिक बैंक्वेट हॉल के पास गड्ढों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतें हुईं। लोगों ने शीघ्र सड़कों में बने गड्ढे भरने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed