{"_id":"f87d21abe16a75b9ffd3f7af5d2a47a0","slug":"small-kailash-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा कैलास यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा कैलास यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
Updated Sat, 13 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समुद्र सतह से लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित छोटा कैलाश की यात्रा को अमरनाथ और वैष्णो देवी की तर्ज पर विकसित करने की मांग उठने लगी है। छोटा कैलास के लिए गुंजी से कुटी, ज्योलिंगकांग होते हुए रास्ता जाता है। हरेभरे बुग्यालों से होकर छोटा कैलास का यात्रा मार्ग बना है।
विज्ञापन
छोटा कैलास में नीले रंग का पार्वती सरोवर और बर्फ से ढका छोटा कैलास पर्वत है। कहा जाता है कि पांडवों ने यहां प्रवास किया था। माता कुंती के लिए कुटी गांव में कुटिया बनाई थी। इसी कारण गांव का नाम कुटी पड़ा। छोटा कैलास को आदि कैलास भी कहा जाता है। भगवान शंकर का मूल स्थान इसी को माना गया है। जो लोग कैलास मानसरोवर की यात्रा नहीं कर पाते वह छोटा कैलास जाकर ही अपनी आध्यात्मिक जिज्ञासा को शांत करते हैं। छोटा कैलास में सुविधाओं का अभाव है। लोग चाहते हैं कि उत्तराखंड में छोटा कैलास की यात्रा को अमरनाथ और वैष्णो देवी की यात्रा की तरह विकसित की जाए। इससे पर्यटन की गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
कैसे पहुंचें छोटा कैलास
छोटा कैलास की टनकपुर रेलवे स्टेशन से दूरी 357 किलोमीटर है। टनकपुर से धारचूला की दूरी 240 किलोमीटर है। यहां तक टैक्सी और बसों की सेवा है। धारचूला से छोटा कैलास की दूरी 95 किलोमीटर दूरी पर देश का अंतिम गांव कुटी है। कुटी से छोटा कैलास की दूरी 12 किलोमीटर है। यह सारा सफर पैदल होता है।
विज्ञापन
1994 से शुरू हुई छोटा कैलास यात्रा
कुमाऊं मंडल विकास निगम ने 1994 से छोटा कैलास की यात्रा शुरू कराई थी। उस बार तीन बैचों में 59 यात्री गए। तब से लेकर अब तक 140 दलों में 2908 यात्री छोटा कैलास के दर्शन कर चुके हैं। वर्ष 2015 में छोटा कैलास के लिए 20 दलों का निर्धारण किया गया लेकिन खराब मौसम के चलते सभी दल यात्रा नहीं कर पाए। छोटा कैलास की यात्रा कैलास मानसरोवर यात्रा के साथ साथ चलती है।