{"_id":"5a8b04104f1c1b28428b642a","slug":"sking-khaliyatop","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलियाटॉप में स्कीइंग का प्रशिक्षण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलियाटॉप में स्कीइंग का प्रशिक्षण जारी
अमर उजाला ब्यूूूूराे पिथौरागढ़।
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खलियाटॉप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समुद्र सतह से 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में स्कीइंग का प्रशिक्षण सोमवार को भी जारी रहा। पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान की ओर से चलाए जा रहे इस प्रशिक्षण में 18 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। अभी खलियाटॉप में काफी बर्फ जमा है। इस कारण प्रशिक्षण लेने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। पर्वतारोहण संस्थान की ओएसडी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि प्रशिक्षण देने के लिए हिमाचल प्रदेश के मदन सिंह, भाग सिंह, मुनस्यारी को गोकर्ण पांगती, ध्रुव जोशी, नरेंद्र कुमार, चंद्रमोहन पांडे, वीरु बृजवाल को नियुक्त किया गया है।
स्कीइंग के समय सबसे पहले संतुलन का ध्यान देना होता है। यदि थोड़ा भी संतुलन बिगड़ा तो घटना हो सकती है। बचाव के लिए हर प्रतिभागी को सिर पर हेलमेट लगाना अनिवार्य है। खलियाटॉप में एक किलोमीटर लंबा ढलान है। उसी में स्कीइंग का प्रशिक्षण चल रहा है। 28 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्कीइंग की बेसिक जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों के आवास की व्यवस्था खलियाटॉप के रिजार्ट में की गई है।