{"_id":"664cadc31c536c5f4002aa3d","slug":"six-injured-due-to-brake-failure-of-the-vehicle-of-passengers-returning-from-adi-kailash-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: आदि कैलाश से लौट रहे यात्रियों के साथ हादसा, ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटा वाहन; छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: आदि कैलाश से लौट रहे यात्रियों के साथ हादसा, ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटा वाहन; छह घायल
Tue, 21 May 2024 07:51 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 21 May 2024 07:51 PM IST
सार
आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे यात्रियों का वाहन बुंदी के समीप ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक और पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। एसएसबी ने सभी घायलों को कैंप में ले जाकर प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ के तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर मंगलवार को आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे यात्रियों का वाहन बुंदी के समीप ब्रेक फेल होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चालक और पांच यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। एसएसबी ने सभी घायलों को कैंप में ले जाकर प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Champawat: रीठा साहिब में जोड़ मेले का आगाज, डीएम ने कहा- नानक देव ने समाज और संस्कृति को नई ऊर्जा दी
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपराह्न लगभग चार बजे बुंदी पुल के पास आदि कैलाश से धारचूला की ओर आ रहा वाहन संख्या (यूके 05 सीए 0828 बोलेरो कैंपर) ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में कुल चालक और पांच यात्री सवार थे। सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। एसएसबी की 11वीं वाहिनी के चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर योगेश पुनेठा ने बताया कि सभी यात्री नोएडा, यूपी के हैं। सभी यात्रियों को सीमा चौकी बुंदी लाया गया। जहां पर उनको प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चालक यात्रियों को पिथौरागढ़ भेजने के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन