फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Three day historical Jod fair starts in Reetha Sahib in champawat

Champawat: रीठा साहिब में जोड़ मेले का आगाज, डीएम ने कहा- नानक देव ने समाज और संस्कृति को नई ऊर्जा दी

Tue, 21 May 2024 07:10 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 21 May 2024 07:10 PM IST
सार

चंपावत जिले की लधिया और रतिया नदी के संगम पर स्थित सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेला शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Three day historical Jod fair starts in Reetha Sahib in champawat
रीठा साहिब में तीन दिवसीय ऐतिहासिक जोड़ मेला शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले की लधिया और रतिया नदी के संगम पर स्थित सिखों के प्रमुख तीर्थ स्थल गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेला शुरू हो गया है। गुरु ग्रंथ साहिब पाठ की लड़ी के साथ डीएम नवनीत पांडे ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नानक जी ने प्रत्येक व्यक्ति को स्वाभिमान पर आधारित जीवन जीने के प्रति जागरूक किया और भारतीय समाज एवं संस्कृति को नई ऊर्जा और चेतना प्रदान की।

विज्ञापन

मंगलवार को डीएम ने जोड़ मेले की सभी को लख-लख बधाइयां देते हुए कहा कि यह मेला सभी के जीवन में नव सृजन, उमंग लेकर आए। उन्होंने कहा की गुरुनानक देव की शिक्षाएं सभी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गुरु नानक देव की साधना और चमत्कार ने रीठा साहिब के कड़वे रीठे में मिठास भर मानवता को प्रेम, सेवा और समर्पण का संदेश दिया है।

विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक श्री रीठा साहिब के बाबा श्याम सिंह ने पुलिस और प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय जोड़ मेले में दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान एसपी अजय गणपति, बीडीओ पाटी सुभाष लोहनी, तहसीलदार बीएस कठायत, थाना अध्यक्ष रीठा प्रताप सिंह नेगी, टीएसआई ज्योति प्रकाश, कारसेवा दिल्ली प्रमुख बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, नानकमत्ता के बाबा रविंद्र सिंह, रीठा साहिब के श्याम सिंह, मुख्य ग्रंथी अजीत पाल सिंह, अजीत सिंह, मलकीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सभी व्यवस्थाएं होंगी चाक चौबंध
डीएम नवनीत पांडे पांडे ने कहा कि तीन दिवसीय जोड़ मेले में प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी संयुक्त रूप से मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराए कराने के लिए सहयोग कर रहा है। पुलिस विभाग ने सुरक्षा, शांति व्यवस्था के लिए जगह-जगह चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुगम और सुलभ बनाए जाने, गुरुद्वारा मेला परिसर में अस्थायी पार्किंग निर्माण किया गया है। लधिया और रतिया नदी के संगम पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए कच्चा बंधा स्नान की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में विशेष सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती के साथ ही शौचालयों का निर्माण कराया गया है। गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। 

डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
डीएम ने मेला क्षेत्रांतर्गत निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सिंचाई विभाग को अस्थायी लकड़ी के पुल को ठीक करने के निर्देश दिए। सीएनडीएस को अस्थायी वाहन पार्किंग स्थल का विस्तार करने के साथ ही जिला पंचायत को मेला क्षेत्र अंतर्गत नियमित सफाई के निर्देश दिए। इससे पूर्व डीएम ने लोहाघाट से रीठा तक विभिन्न क्षेत्र श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए लंगर स्थलों का निरीक्षण किया। लंगर वाले स्थानों पर जल संस्थान पेयजल टैंकरों से पानी उपलब्ध करा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed