फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Six inches of snowfall in Dharchula's Darma and Vyas valley

धारचूला की दारमा और व्यास घाटी में हुआ छह इंच हिमपात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Six inches of snowfall in Dharchula's Darma and Vyas valley
धारचूला के दारमा घाटी के 11हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित ढाकर गांव में हुआ हिमपात। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला/मुनस्यारी/पिथौरागढ़। मौसम ने बृहस्पतिवार को फिर करवट बदली। धारचूला दारमा और व्यास घाटी में छह इंच हिमपात हुआ। चीन सीमा से सटी अंतिम चौकियों में तापमान माइनस 11 डिग्री तक पहुंच गया है। मुनस्यारी की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शाम के समय बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

धारचूला की दारमा और व्यास घाटी में बुधवार रात से ही मौसम बिगड़ गया था। रात को बर्फबारी हुई। बृहस्पतिवार को भी दोनों घाटियों में हिमपात हुआ। यहां के 14 गांवों और व्यास घाटी के सात गांवों में माइग्रेशन पर गए कुछ परिवार लौटे नहीं हैं। रोकांग की प्रधान अंजू रोंकली और गुंजी सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि सुबह चार बजे से लगातार बर्फबारी हो रही है। गांव में लगभग छह इंच जबकि चोटियों पर एक फिट से अधिक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान जमन दताल ने बताया कि दारमा घाटी के दुग्तु सहित अन्य गांवों में छह इंच बर्फबारी हुई है। पंचाचूली बेस कैंप संचालक गणेश दुग्ताल ने बताया कि 15 नवंबर के बाद बेस कैंप बंद हो जाएगा। सभी लोग निचली घाटी में आ जाएंगे। बता दें इस सीजन में अब तक अंतिम चौकियों में छठवीं और गांव में चौथी बार बर्फबारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली में बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में शाम पांच बजे बूंदाबांदी हुई। चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed