फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Six e-rickshaws will operate in Pithoragarh city

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर में होगा छह ई-रिक्शा का संचालन

Sat, 17 Feb 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Six e-rickshaws will operate in Pithoragarh city
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर पालिका अगले सप्ताह से नगर में छह ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर के भीतर लोकल रूट के यातायात की सुविधा नहीं है। सिल्थाम से कलक्ट्रेट, विकास भवन, जीआईसी और डिग्री काॅलेज तक लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ता है। लंबे समय से लोग नगर पालिका से सिटी बस का संचालन करने की मांग कर रहे थे। नगर में यातायात का अत्यधिक दबाव होने के कारण नगर पालिका ने सिटी बस के स्थान पर ई-रिक्शा के संचालन की तैयारी पूरी कर ली हैं। नगर पालिका जल्द ही छह रिक्शा का संचालन करेगी। ई-रिक्शा के संचालन से लोगों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही नगर पालिका की आय में भी सुधार होगा।
--
एआरटीओ की अनुमति मिली
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में ई-रिक्शा चलाने के लिए एआरटीओ की अनुमति मिल गई है। सेना क्षेत्र में लंबे समय से ई-रिक्शा का संचालन किया जा रहा है जिसका लाभ कैंटीन जाने वाले पूर्व सैनिकों को मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन

--
कोट
पिथौरागढ़ नगर में लोगों की सुविधा के लिए अगले सप्ताह से ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में छह ई-रिक्शा का संचालन किया जाएगा। - आशीष कुमार मिश्रा, प्रशासक, नगर पालिका, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed