फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sit-in protest by students boycott classes

कक्षाओं का बहिष्कार कर धरने पर बैठीं छात्राएं

Thu, 25 Feb 2016 10:56 PM IST
धरमघर/बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
धरमघर/बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। Updated Thu, 25 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sit-in protest by students boycott classes

विज्ञापन

 धरमघर में सर्वदलीय उत्थान मंच का आंदोलन उग्र होने लगा है। बृहस्पतिवार को इंटर कॉलेज कार्कीनगर की छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर जुलूस निकाला और धरना दिया। आंदोलनकारियों ने अब सामूहिक रूप से आमरण अनशन शुरू करने का एलान किया है। बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन पर पप्पू लाल वर्मा और गोविंद गनघरिया बैठे। उनको बीना पाठक, उमा पंचपाल ने माला पहनाई। बाद में बड़ी संख्या में छात्राएं अनशन स्थल पर पहुंच गई। छात्राओं ने कहा कि इंटर कॉलेज कार्कीनगर के प्रांतीयकरण की मांग का वह पूरा समर्थन करती हैं।


धरना देने वाली छात्राओं में दीक्षा कार्की, भावना कार्की, मनीषा, नीलम, डौली, संध्या, बबीता, कविता, दीपा, कमल, रौबीन आदि शामिल हुई। आंदोलनकारी पप्पू वर्मा ने कहा कि इंटर कॉलेज कार्कीनगर के प्रांतीयकरण, अस्पताल भवन का निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क निर्माण जैसी मांग पूरी नहीं होती तो सामूहिक रूप से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed