फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sisters did not get the benefit of free bus service in Pithoragarh, Champawat district

Pithoragarh News: पिथौरागढ़, चंपावत जिले में बहनों को नहीं मिला निशुल्क बस सेवा का लाभ

Thu, 31 Aug 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 31 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sisters did not get the benefit of free bus service in Pithoragarh, Champawat district
पिथौरागढ़/चंपावत। सरकार की ओर से भले ही रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की निशुल्क बस सेवा देने का आदेश जारी किया गया मगर पर्वतीय मार्गों पर कहीं रोडवेज की बस सेवा संचालित नहीं होने तो कहीं रोडवेज की ओर से विभिन्न मार्गों पर अपेक्षा से कम बस चलाने से बहनों को सरकार के तोहफे का लाभ नहीं मिला। अधिकांश बहनों ने या तो टैक्सी या पैदल अपने भाइयों के घर पहुंच उन्हें राखी बांधी। सरकार के तोहफे से पर्वतीय क्षेत्र की बहनों को कोई लाभ नहीं हुआ। यह महज कोरी घोषणा साबित हुई।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर मुनस्यारी और डीडीहाट विकासखंड क्षेत्र की अधिकांश बहनों को रोडवेज डिपो की निशुल्क बस सेवा का लाभ नहीं मिला। इन दोनों स्थानों के लिए कुछ समय से बस सेवा बंद है। इसके अलावा आंतरिक मार्गों में रोडवेज की बस संचालित नहीं होने से बहनों को टैक्सी वाहनों के सहारे ही अपने भाईयों को राखी बांधने जाना पड़ा। जिन गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बंद हैं उन क्षेत्रों की बहनों को टैक्सी वाहन कम संचालित होने से बहनों को पैदल ही चलना पड़ा।
विज्ञापन


एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि मुनस्यारी में सड़क बंद होने के कारण बस सेवा बंद है। बस नहीं होने के कारण डीडीहाट के लिए बस सेवा का संचालन पिछले कुछ समय से बंद है। धारचूला, झूलाघाट समेत अन्य लंबी दूरी वाले स्थानों के लिए बस का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चंपावत जिले में रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से बहनों के लिए रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा का अधिकांश बहनों को लाभ नहीं मिल पाया। रोडवेज की ओर से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए अलावा केवल देवीधुरा और रीठासाहिब मार्ग पर ही बस का संचालन किया जाता है। जिस कारण बहनों को अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए टैक्सी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। लोहाघाट डिपो के एआरएम केएस राणा ने बताया कि रोडवेज की ओर से 30 और 31 अगस्त लगातार दो दिन महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा मुहैया कराई गई।
बस ही नहीं चलाईं तो कैसे मिलता फ्री सेवा का लाभ
टनकपुर। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बस में फ्री यात्रा का तोहफा दिया, लेकिन टनकपुर डिपो से कम बसें संचालित होने से बहनों को सरकार के तोहफे का भरपूर फायदा नहीं मिल पाया। टनकपुर डिपो से नियमित चलने वाली 70 में से सिर्फ 40 बस का ही संचालन हो पाया। सहायक मंडलीय प्रबंधन संचालन नरेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि चालक-परिचालकों के रक्षाबंधन पर अवकाश लेने से यह नौबत आई। संवाद

बाक्स

देवीधुरा बगवाल मेले के लिए लगाई गईं दो अतिरिक्त बस
चंपावत। रोडवेज के लोहाघाट डिपो की ओर से रक्षाबंधन में देवीधुरा में होने वाले बगवाल मेले को देखते हुए दो अतिरिक्त बस का संचालन किया गया। जिसका बगवाल मेला देखने जा रहे लोगों और महिलाओं ने लाभ उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed