{"_id":"5c6eeee8bdec220833204e2f","slug":"sir-there-is-no-road-in-the-pit-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब, यहां सड़क पर गड्ढे नहीं गड्ढों में सड़क है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब, यहां सड़क पर गड्ढे नहीं गड्ढों में सड़क है
Fri, 22 Feb 2019 12:03 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में टकाना रोड पर बना गड्ढा।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों में हॉटमिक्स और अन्य सुधार कार्य करने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इसके बावजूद सड़कों की बदहाली दूर नहीं होती है। यहां तक कि पिथौरागढ़ नगर की सड़कें तक गड्ढों के कारण वाहन संचालन के लिए सुरक्षित नहीं हैं।
पिथौरागढ़ नगर की आंतरिक सड़कों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन दौड़ते हैं। इनमें दोपहिया वाहनों की संख्या सबसे अधिक रहती है। बावजूद इसके गड्ढों के कारण नगर की इन सड़कों पर आवाजाही सुरक्षित नहीं रह गई है। अचानक गड्ढा सामने आने पर ब्रेक लगते ही वाहन तो दुर्घटनाग्रस्त होते ही है। बारिश में इन गड्ढों में जमा गंदा पानी बड़े वाहनों के टॉयरों से उछलकर राहगीरों पर भी गिरता है। इन सड़कों से आए दिन जिले के बड़े अधिकारी सहित कार्यदायी विभाग के अधिकारियों के वाहन गुजरते तो हैं लेकिन गड्ढों को पाटने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। यदि इन गड्ढों के कारण गंभीर हादसा हुआ तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।