फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Siluni street began with the ground breaking ceremony

भूमि पूजन के साथ सिलौनी सड़क का काम शुरू

Sun, 07 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जौलजीबी /पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला,जौलजीबी /पिथौरागढ़। Updated Sun, 07 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
सिलौनी के ग्रामीणों की लंबे समय से स्यालतड़-सिलौनी सड़क निर्माण की मांग विधायक विशन सिंह चुफाल ने पूरी कर दी है। रविवार को स्यालतड़ से सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


विधायक विशन सिंह चुफाल ने तल्लाबगड़ के स्यालतड़ से सिलौनी गांव तक तीन किमी सड़क के लिए विधायक निधि से धनराशि स्वीकृत की है। सिलौनी के प्रधान राम सिंह बसेड़ा ने बताया कि रविवार को भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सड़क निर्माण में गांव के ही मजदूरों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से अब गांव की 377 आबादी लाभान्वित होगी। अब गांव से सब्जी, दूध आदि उत्पादों को बाजार तक लाने में आसानी होगी। बताया गया कि सिलौनी सड़क का मिलान औलतड़ी सड़क के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि ग्रामीण पिछले कई वर्षों से मात्र तीन किमी सड़क की मांग कर रहे थे। आखिरकार विधायक चुफाल ने ग्रामीणों की समस्या हल कर दी है। सड़क स्वीकृत करने पर ग्रामीणों ने विधायक चुफाल का आभार व्यक्त किया है। भूमि पूजन में भगवान सिंह बिष्ट, शेर सिंह बिष्ट, राम सिंह बसेड़ा, राम सिंह कार्की, जसवंत सिंह, राय सिंह, शेर सिंह, दौलत सिंह, देव सिंह समेत तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed