फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   shortage of essencial goods

पिथौरागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में होने लगी जरूरी सामान की किल्लत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
shortage of essencial goods
कनालीछीना में सामान खरीदते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। ग्रामीण क्षेत्र में जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में सामान पहुंचाने को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
भारत सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन किया है। लॉकडाउन के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न से भरे वाहन नहीं पहुंच पाए हैं, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र में आटा ,चावल, चीनी और तेल आदि की कमी होने लगी है। पिछले कई दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी के वाहन भी नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
पलेटा के व्यापारी जगदीश कापड़ी और सतगढ़ के व्यापारी गोवर्धन कापड़ी का कहना है दुकान में सामान खत्म होने से वह ग्राहकों को सामान उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने शासन प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में राशन और सब्जी पहुंचाने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट ग्रामीण क्षेत्र में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। पूर्ति विभाग को आदेशित कर दिया गया है कि ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में सामान पहुंचाया जाए। - तुषार सैनी ,एसडीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed