फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shops opened by some traders, police closed

सिल्थाम,गांधी चौक,नया बजार माइक्रो कंटेनमेंट जोन में पसरा रहा सन्नाटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shops opened by some traders, police closed
पिथौरागढ़ माहरा मार्केट में ग्राहकों का इंतजार करते व्यापारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सिल्थाम, गांधीचौक, नया बाजार को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। शुक्रवार सुबह व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोले, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानें बंद करा दी। दोपहर बाद व्यापारियों और जिला प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान फिर खोले।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के तीनों माइक्रो कंटेनमेंट जोन में कुछ व्यापारियों में दुकानें खोलने को लेकर असमंजस बना रहा। सुबह कुछ दुकानें तो खुली रहीं लेकिन ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी दुकानें बंद करा दीं। दोपहर में व्यापारी नेताओं ने प्रशासन के साथ वार्ता की। इसके बाद दुकानें खोलने की अनुमति मिल गई। हालांकि नगर क्षेत्र में ग्राहकों के नहीं आने से व्यापारी दिन भर खाली बैठे रहे। व्यापारियों का कहना है कि साल के पहले ही दिन दुकानें बंद कराने का निर्णय गलत है।
विज्ञापन

-------------
गंगोलीहाट में खुली रहीं दुकानें
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट में एक सप्ताह तक बाजार बंद रखने के निर्णय से व्यापारी सहमत नजर नहीं आए। प्रशासन के निर्देश के बावजूद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक सप्ताह के लिए बाजार बंद रखने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन व्यापार संघ इससे सहमत नजर नहीं आया। व्यापारियों का कहना था कि साल के पहले दिन ही बाजार बंद रखना ठीक नहीं है। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश धानिक ने कहा कि व्यापारियों को विश्वास में लिए बगैर आदेश जारी कर दिए थे। बाजार बंदी की सूचना भी नहीं दी गई, जिस कारण दुकानें खुली रखीं। उनका कहना है कि व्यापारियों को बाजार बंदी पर अंतिम निर्णय लेने के लिए तीन दिन का समय चाहिए। उन्होंने कहा कि चार जनवरी को इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed