{"_id":"59e7811b4f1c1b98678b6575","slug":"shoppers-not-coming-to-market-on-fire-from-firecrackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों से सजा बाजार पर नहीं आ रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों से सजा बाजार पर नहीं आ रहे खरीदार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में लगी आतिशबाजी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसे जागरूकता अभियानों का असर कहा जाए या फिर जीएसटी के कारण बढ़ी महंगाई का असर, इस बार आतिशबाजी की सामग्री की बिक्री में गिरावट आई है। पिछले कुछ समय से विभिन्न विद्यालयों में बच्चे दिवाली के समय आतिशबाजी न करने की अपील के साथ जागरूकता अभियान चला रहे थे। देवसिंह मैदान में लगे आतिशबाजी के सामान के अस्थायी बाजार में खरीदारों की भीड़ बहुत कम हैं। व्यापारी मायूस नजर आए। कुछ व्यापारी तो लाखों रुपये का सामान लेकर पहुंचे हैं, लेकिन बिक्री कम होने से उनमें मायूसी है।
विज्ञापन
यहां बाजार में पांच रुपये से लेकर 500 रुपये तक के पटाखे, फुलझड़ी मिल रही है। इस सामग्री को बरेली, पीलीभीत से लाकर यहां बेचा जाता है। व्यापारियों का कहना है कि जो लोग आ रहे हैं, वह कम मात्रा में और सस्ती कीमत वाली सामग्री ले रहे हैं। पटाखा बेच रहे योगेश, सलीम, निरंजन ने बताया कि इस बार बिक्री कम है। लोग कम मात्रा में आतिशबाजी का सामान लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी बृहस्पतिवार की शाम तक सामग्री बिकने की उम्मीद है। यदि बिक्री अच्छी नहीं हुई तो नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
बाजार में बनी रही चहल-पहल
धनतेरस पर जो लोग खरीदारी के लिए बाजार नहीं गए, उन्होंने बुधवार को इत्मीनान से खरीदारी की। बुधवार को भी अलमारी, फ्रिज, टीवी जैसी सामग्री की बिक्री ठीक रही। कुछ लोगों ने बर्तन भी खरीदे। बृहस्पतिवार को नए बर्तनों में पूजा सामग्री रखकर महालक्ष्मी का पूजन होगा। व्यापारियों ने बताया कि बुधवार को भी काफी संख्या में लोग बाजार पहुंचे थे। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी ने बताया कि दिवाली पर खरीदारी के लिए लोगों को लंबा समय मिल जाता है। धनतेरस के बाद एक दिन खरीदारी के लिए मिल जाता है। महालक्ष्मी पूजन और भैयादूज के बीच में भी एक दिन और मिल जाता है। 20 अक्तूबर को मिठाई, गिफ्ट आइटम की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। मिठाई के व्यापारियों ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
फलों के दाम बढ़े
त्योहार के मौके पर फलों के दाम बढ़ गए हैं। फुटकर बाजार में सेब 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। केला 50 रुपये दर्जन और अनार 140 रुपये किलो पहुंच गया है। नागपुरी संतरा भी यहां बिकने के लिए आ गया है। उसकी कीमत 80 रुपये किलो हो गई है। स्थानीय फलों में अमरूद के दाम भी 40 रुपये किलो है। दिवाली के समय फलों की बिक्री बढ़ जाती है। फल विक्रेता भूरे मियां ने बताया कि मैदान की मंडियों में ही सामान महंगा मिल रहा है।