{"_id":"74d4317fbb8febf4f39c7152811d2e09","slug":"shooters-won-the-opening-match-xi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर्स इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर्स इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट /पिथौरागढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट में महाकाली स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जीआईसी खेल मैदान में चेलेंज क्रिकेट कप प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच शूटर्स इलेवन ने जीता।
उद्घाटन मैच शूटर्स इलेवन और बोहरा बुक डिपो के बीच खेला गया। शूटर्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शूटर्स ने 20 ओवर में 220 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बोहरा बुक डिपो की टीम 110 रन ही बना सकी। अंपायर हरीश रावल, विनोद मेहता थे। आंखों देखा हाल जोगा परगाईं, मोनू रावल ने सुनाया। इससे पहले ब्लाक प्रमुख गंगा बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष विमल रावल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. कुंदन कुमार, पूर्व प्रधान शंकर लाल चौधरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश बोरा थे। आयोजक मंडल के केशर सिंह, राजीव बोरा ने बताया कि विजेता टीम को ट्राफी के साथ 10000, उप विजेता टीम को ट्राफी के साथ 5000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। संचालन विजय खत्री ने किया।