{"_id":"669179114661d5fee5046274","slug":"shiv-purana-auditorium-will-be-built-at-the-entrance-of-kailash-and-adi-kailash-pithoragarh-news-c-8-1-hld1034-390235-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: कैलाश और आदि कैलाश के प्रवेश द्वार पर बनेगा शिव पुराण ऑडिटोरियम, इस योजना के तहत किया जाएगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: कैलाश और आदि कैलाश के प्रवेश द्वार पर बनेगा शिव पुराण ऑडिटोरियम, इस योजना के तहत किया जाएगा कार्य
Sat, 13 Jul 2024 01:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
दीपक कापड़ी, संवाद
दीपक कापड़ी, संवाद
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:46 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश और ओम पर्वत के प्रवेश द्वार गुंजी को विकसित करने तैयारी तेज हो गई है। गुंजी को शिवधाम के रूम में विकसित करने के लिए भारत सरकार से 23 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
आदि कैलाश
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश आने के बाद कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश और ओम पर्वत के प्रवेश द्वार गुंजी को विकसित करने तैयारी तेज हो गई है। गुंजी को शिवधाम के रूम में विकसित करने के लिए भारत सरकार से 23 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। यहां पर पर्यटन विभाग शिव पुराण ऑडिटोरियम का निर्माण करेगा। इसमें पर्यटकों को भगवान शिव के जीवन और आध्यात्मिक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के आदि कैलाश आने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या दो गुना से अधिक बढ़ी है। अभी तक 19567 यात्री आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में मानसून काल को देखते हुए इनर लाइन परमिट जारी नहीं किए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए 10500 फुट की ऊंचाई पर गुंजी में नंदी द्वार, पर्यटन सुविधा केंद्र, आगंतुक कक्ष बनाया जाएगा। इसमें पर्यटकों को स्थानीय इतिहास और संस्कृति की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्थानीय लोगों के लिए चार दुकानें, टी-कैफे, पर्यटकों की सुविधा के लिए तीन कार्टेज, 10 कमरे और सूचना केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
पर्यटकों को शिव नगरी की आध्यात्मिक जानकारी देने के लिए शिवपुराण ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसमें पर्यटकों को भगवान शिव की कहानी, उनके पसंदीदा स्थान आदि की जानकारी दी जाएगी। पर्यटन विभाग ने मास्टर प्लान बनाने के लिए भारत सरकार को 70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था जिसके सापेक्ष प्रथम चरण में 23 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
ध्यान और योग केंद्र का भी होगा निर्माण
गुंजी में पर्यटकों के लिए योग ध्यान केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यहां पर्यटक योग और ध्यान लगा सकेंगे। इसके अलावा पर्यटकों को जानकारी देने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन सेंटर, लोकल कार्फ्ट सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
गुंजी को शिवधाम बनाने के लिए कार्य किए जाने हैं। वर्तमान में भारत सरकार से 23 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश और ओम पर्वत के प्रवेश द्वार पर शिवपुराण ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा।
-कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पिथौरागढ़।