{"_id":"638a2fdfe6463b63917827c5","slug":"ship-engineer-who-went-to-visit-khaliatop-with-friends-died-pithoragarh-news-hld4839520187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: दोस्तों के साथ खलियाटॉप घूमने गए शिप इंजीनियर की मौत, ऑक्सीजन की कमी से जान जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: दोस्तों के साथ खलियाटॉप घूमने गए शिप इंजीनियर की मौत, ऑक्सीजन की कमी से जान जाने की आशंका
Sat, 03 Dec 2022 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 01:26 AM IST
सार
शुक्रवार को वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह और बेड़ीनाग निवासी चालक हरीश सिंह के साथ वह मुनस्यारी के खलियाटॉप घूमने गए थे। वह मुनस्यारी से छह किमी ट्रेक कर खलियाटॉप पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद दिन में लगभग एक बजे रविंद्र सिंह कार्की की तबीयत अचानक खराब होने लगी।
विज्ञापन
रविंद्र सिंह कार्की फाइल फोटो
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेड़ीनाग से खलियाटॉप में दोस्तों के साथ घूमने गए शिप इंजीनियर की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम शव को मुनस्यारी ले आई है। ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
बेड़ीनाग के जाख गांव निवासी रविंद्र सिंह कार्की (36) पुत्र महेंद्र सिंह कार्की मुंबई में शिप इंजीनियर थे। उनका परिवार मुंबई के कल्याण में रहता है। मुंबई से ममेरे भाई वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह के साथ वह इन दिनों घूमने के लिए अपने गांव आए थे। शुक्रवार को वीरेंद्र सिंह, संदीप सिंह और बेड़ीनाग निवासी चालक हरीश सिंह के साथ वह मुनस्यारी के खलियाटॉप घूमने गए थे। वह मुनस्यारी से छह किमी ट्रेक कर खलियाटॉप पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पहुंचने के बाद दिन में लगभग एक बजे रविंद्र सिंह कार्की की तबीयत अचानक खराब होने लगी। वीरेंद्र सिंह के अनुसार उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने एसडीएम को फोन कर सूचना दी। इस पर एसडीएम सुंदर सिंह तोमर के नेतृत्व में डॉ.गौरव, प्रभारी थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र सहित राजस्व और पुलिस टीम मौके को रवाना हुई। टीम के खलियाटॉप पहुंचने तक रविंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
देर शाम रविंद्र सिंह का शव मुनस्यारी लाया गया। एसडीएम का कहना है कि मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चल पाएगी। मुनस्यारी पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है।