Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sharda embankment will form a strong foundation for a secure future: CM

शारदा तटबंध सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा : सीएम

Sun, 05 Jul 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sharda embankment will form a strong foundation for a secure future: CM
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र को बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने बूम से टनकपुर तक शारदा नदी पर बाढ़ सुरक्षा तटबंध और हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि शारदा तटबंध आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह बूम घाट पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्थानीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक टीका, पटका, कुमाऊंनी टोपी, पुष्पवर्षा और छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें पांच साल बेमिसाल स्मृति चिह्न भेंट किया। जनप्रतिनिधियों ने भी पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधन समितियों, पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों, खिरद्वारी जनजाति समूह, व्यापार मंडल, कृषक बंधुओं और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर कृषि, उद्यान और अन्य योजनाओं की जानकारी ली। महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से मंडुवे की रोटी और पहाड़ी नमक तैयार किया। स्वास्थ्य शिविर में निक्षय योजना के तहत पांच लाभार्थियों को पोषण किट भी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूम स्थित शारदा तट पर 60.20 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा तटबंध निर्माण होना है। इसी तरह पूर्णागिरि तहसील के ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा के लिए हुड्डी नदी पर 5.74 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य होना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां शारदा नदी लाखों परिवारों की आजीविका और जीवन का आधार है। राज्य सरकार शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से क्षेत्र को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन की नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित अनेक धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है। मां पूर्णागिरि धाम, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मां वाराही धाम के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख आंचल बोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक राजवार, जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, जिला सहप्रभारी हिमांशु बिष्ट, ग्राम प्रधान पूजा महर, गणेश महर, आनंद सिंह महर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
-----
पिछली बार से अधिक मतों से जीत का लक्ष्य दिया
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बूम घाट में भाजपा के टनकपुर और बनबसा मंडल के बूथ एवं शक्ति केंद्र पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में पिछली बार से अधिक मतों के अंतर से जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों और पालकों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी ली।

-----
किरौड़ा नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण
टनकपुर। मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत किरौड़ा नाले में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हल्की बारिश के बीच नाले में पानी का प्रवाह बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मौके पर भारी मशीनरी और प्रशासनिक अमला तैनात रहा। रास्ते भर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed