फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sharadotsav will be held in Pithoragarh from today, CM will launch

पिथौरागढ़ में आज से होगा शरदोत्सव, सीएम करेंगे शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sharadotsav will be held in Pithoragarh from today, CM will launch
शरदोत्सव के लिए देव सिंह मैदान पिथौरागढ़ में लगीं दुकानें और स्टाल। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। देव सिंह मैदान में शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी आज से शुरू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शरदोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम पुष्कर धामी शनिवार दोपहर 12:45 बजे नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह कार से 1.10 बजे लोनिवि विश्राम गृह पहुंचेंगे। इस दौरान ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनसंवाद करेंगे। इसके बाद वह महिला संगठनों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दोपहर बाद तीन बजे से महिला संगठनों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों से भेंटवार्ता, 3:30 बजे प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद और चार बजे पंचायत प्रतिनिधियों से बात करेंगे। इसके बाद वह देव सिंह मैदान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और शरदोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वह भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 नवंबर की सुबह सवा नौ बजे मुख्यमंत्री एनसीसी कैडेटों और अन्य प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों से संवाद करेंगे। सुबह 10 बजे अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इधर सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह ने देव सिंह मैदान में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। देव सिंह मैदान में झूले, चरखी लगनी शुरू हो गई है। स्टाल भी लग गए हैं। कार्यक्रम के लिए मंच और पंडाल को सजा दिया गया है। प्रशासन और नगरपालिका की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को मेला स्थल पर दुकानों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed