फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shailesh Matiani Award Headmistress Ganga Arya

Pithoragarh News: खुद के संसाधनों से राप्रावि भट्टीगांव को बनाया मॉडल स्कूल

Fri, 03 Mar 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Mar 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Shailesh Matiani Award
Headmistress Ganga Arya
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव की प्रधानाध्यापिका गंगा आर्या क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहीं हैं। उन्होंने सरकारी विद्यालय को अपने संसाधनों से मॉडल स्कूल बना दिया।
विज्ञापन


12 फरवरी 1997 में गंगोलीहाट विकासखंड के राप्रावि रैतोला में पहली नियुक्ति मिलने के बाद से ही उन्होंने शिक्षा की मशाल जलाई। जनपद के विभिन्न स्थानों पाली भेरंग, गंगोलीहाट, अनौली विद्यालयों में शिक्षा की अलख जगाने वाली शिक्षिका आर्या को आंबेडकर फेलोशिप एवं सावित्री बाई फूले पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इस बार उनका शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन


उनके विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय भट्टीगांव ने शिक्षा के क्षेत्र में पब्लिक स्कूलों को पछाड़ दिया है। शिक्षिका की लगन एवं मेहनत से यहां अध्ययनरत बच्चे जवाहर नवोदय, राजीव गांधी नवोदय एवं राजीव गांधी अभिनव विद्यालयों में प्रति वर्ष निकल रहे हैं। उन्होंने अपने संसाधनों से विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, गरीब बच्चों को गणवेश एवं पाठ्य सामग्री मुहैया कराने के साथ ही आर्थिक सहयोग भी किया है। उन्होंने विद्यालय में एक शिक्षिका के सेवानिवृत्त होने पर अपने संसाधनों से दूसरी शिक्षिका की नियुक्ति कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका आर्या कहतीं हैं कि वह शिक्षिका होने के साथ ही एक मां भी हैं। वह बच्चों को स्कूल में मां जैसा प्यार देतीं हैं। वह क्षेत्र में होने वाले किसी भी कार्यक्रम में अपने विद्यालय के बच्चों को प्रतिभाग करवातीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed