{"_id":"61672a006808aa53444babe3","slug":"shaheed-samman-yatra-will-start-from-moonakote-from-october-24-pithoragarh-news-hld441317473","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 अक्तूबर से मूनाकोट से शुरू होगी शहीद सम्मान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 अक्तूबर से मूनाकोट से शुरू होगी शहीद सम्मान यात्रा
विज्ञापन
पिथौरागढ़ विकासभवन सभागार में बैठक लेते मंत्री गणेश जोशी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले में 24 अक्तूबर से विकासखंड मूनाकोट से शहीद सम्मान यात्रा शुरू होगी। उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बैठक कर अधिकारियों को यात्रा के संबंध में तैयारियों को समय पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया जिले में 24 से शुरू होने वाली शहीद सम्मान यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे।
मंगलवार को पिथौरागढ़ विकास भवन सभागार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद सम्मान यात्रा के संबंध में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा ये वीरों की भूमि है। उत्तराखंड के जवानों के देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। देश की रक्षा करने वाला प्रत्येक पांचवां जवान उत्तराखंड राज्य का है। उत्तराखंड में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ चार धाम है। अब देहरादून में सैन्य धाम बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सैन्य धाम निर्माण के लिए प्रत्येक शहीद के गांव से मिट्टी मंगाई जा रही है। इस मिट्टी को कलश में सैन्य धाम ले जाया जाएगा। इसके लिए एक शहीद सम्मान यात्रा 21 अक्तूबर से चमोली से निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, विधायक चंद्रा पंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य राकेश देवलाल, महामंत्री भाजपा बीएल जोशी, एडीएम एफआर चौहान, गोविंद वल्दिया आदि थे।