{"_id":"580ba5b24f1c1b592c706b3a","slug":"sewer-treatment-plant-will-not-start-legal-action-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू नहीं होने पर होगी कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू नहीं होने पर होगी कानूनी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सीवर सिस्टम के ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते डीएम डा. रंजीत सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने शहर के चंद्रभागा और निराड़ा में धन स्वीकृत होने के बाद भी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू नहीं करने पर पेयजल निगम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस काम के लिए शासन से 45 करोड़ 89 लाख रुपए की रकम स्वीकृत है।
विज्ञापन
डीएम ने चंद्रभागा और निराड़ा में स्थलीय निरीक्षण के दौरान सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू न होने पर नाराजगी जताई। पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता ललित मोहन कर्नाटक को एक सप्ताह के भीतर ट्रीटमेंट प्लांट का काम शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इस अवधि में काम शुरू नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पेयजल निगम के एसई ने डीएम को बताया कि शहर में कुल 57.37 किमी सीवर लाइन बिछनी है। दो ट्रीटमेंट प्लान तैयार होने हैं। 23 किमी सीवर लाइन अब तक बिछी है। इस काम में 2016 तक 20.92 करोड़ रुपए में से सितंबर 2016 तक 22.17 करोड़ की धनराशि खर्च हुई है।
विज्ञापन
एसई ने बताया 31 मार्च 2016 को 45 करोड़ 89 लाख 46 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसके बाद डीएम ने नगर के कुमौड़ और टकाना में निर्मित सीवरेज टैंकों का निरीक्षण किया। टैंक से खुले में बह सीवर को देख डीएम बिफर पड़े। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर टैंकों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। डीएम ने टकाना के टैंक के पास किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश एसडीएम सदर संतोष कुमार पांडे को दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार चौहान, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता एएस अंसारी, ईई जल संस्थान आरके वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन