{"_id":"685e315ad2a1c0b53302a52d","slug":"seven-roads-are-closed-in-pithoragarh-and-three-in-champawat-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मलबे ने दो जिलों में रोकी जीवन की रफ्तार, पिथौरागढ़ में सात और चंपावत में तीन सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मलबे ने दो जिलों में रोकी जीवन की रफ्तार, पिथौरागढ़ में सात और चंपावत में तीन सड़कें बंद
Fri, 27 Jun 2025 11:21 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:21 AM IST
सार
बारिश के कारण मलबा आने से पिथौरागढ़ में सात और चंपावत जिले में तीन सड़कें बंद हो गई। इससे दोनों जिलों की करीब 16 हजार की आबादी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
बोल्डर गिरने से बंद नाचनी-बांसबगड़ सड़क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारिश के कारण मलबा आने से पिथौरागढ़ में सात और चंपावत जिले में तीन सड़कें बंद हो गई। इससे दोनों जिलों की करीब 16 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। चीन सीमा को जोड़ने वाली मुनस्यारी-मिलम सड़क पर छठे दिन भी आवाजाही शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
छह दिन पूर्व मुनस्यारी-मिलम सड़क रलगाड़ी और लीलम के बीच बोल्डर गिरने से बंद हो गई। बीआरओ सड़क खोलने में जुटा है लेकिन सड़क नहीं खुल पाई है। प्रमुख सड़क के बंद होने से चीन सीमा पर स्थित चौकियों में तैनात जवानों के साथ ही 13 माइग्रेशन गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा कि जल्द सभी सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन
ये सड़कें हैं बंद
मुनस्यारी-मिलम, बरा-धामीगांव, मदकोट-दारमा, बांसबगड़-कोटा, मदकोट-चौरा पिथोरागढ़ में मुनस्यारी-ि मटेना, मदकोट-बौना, नाचनी होकरा-नामिक सड़कों पर भी रफ्तार थमी है। चंपावत में मूलाकोट- कांडे भुईया, खटोली-मल्ली वैला और स्याल पोथ सड़क बंद होने से गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन