मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत विकासखंड मुनस्यारी के 15 गांवों के प्रधानों को सेटेलाइट फोन बांटे गए। इस दौरान एसडीआरएफ ने प्रधानों को सेटेलाइट फोन चलाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया।
एसडीआरएफ ने रविवार को मल्ला जोहार के मिलम, रालम, बुर्फू, बिलजू, मपांग, रेलकोट, मरतोली, पाछू, गनघर, टोला, लास्पा के ग्राम प्रधानों को सेटेलाइट फोन बांटे गए। इस फोन में इनकमिंग एसएमएस और आउटगोइंग कॉल 12 रुपये प्रति मिनट होगी। इस फोन से ऊंचाई, अक्षांश, देशांतर का भी आसानी से पता लग पाएगा। इस फोन की कीमत 1.40 लाख रुपये है लेकिन ये फोन सीमांत के ग्रामीणों को निशुल्क बांटे गए हैं। लोगों ने सेटेलाइट फोन दिलाने के लिए एसटी आयोग के उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईजी पुलिस गणेश मर्तोलिया का आभार जताया। अब मरझाली, बोना, तोमिक, गोल्फा, क्वीरीजिमिया, कोटा, लोद के ग्रामीणों ने भी सेटेलाइट फोन दिलाने की मांग की है। इस मौके पर एसआई प्रमोद कुमार, जय देव नेगी, धन गिरी, ईश्वर नबियाल, मनोहर दरियाल, घनश्याम पंतोला आदि रहे।