{"_id":"5f6a38ec8ebc3edeeb1c45fa","slug":"session-organized-in-the-corona-period-a-waste-of-money-dhami-pithoragarh-news-hld3978840137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने मोबाइल के माध्यम से मुझे विधानसभा सत्र में शामिल होने का मौका नहीं दिया - धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने मोबाइल के माध्यम से मुझे विधानसभा सत्र में शामिल होने का मौका नहीं दिया - धामी
पिथौरागढ़। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने कहा है कि वह कोविड संक्रमित होने के कारण विधानसभा सत्र में भाग नहीं ले पा रहे हैं। वह विस सत्र में ऑनलाइन जुड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें हिस्सा नहीं लेने दिया जा रहा है। विधायक धामी ने कोरोना काल में सत्र के आयोजन को धन की बर्बादी बताया।
विज्ञापन
विधायक हरीश धामी ने सोमवार को अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा है कि सरकार नैतिकता से भटक गई है। उन्होंने कहा कि वह किसी न किसी माध्यम से विस सत्र में हिस्सा लेना चाहते हैं, क्योंकि उनकी विधानसभा सीट में आपदा ने बड़ी तबाही मचाई है। इसका कोई समाधान सरकार स्तर से नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लोग पुनर्वास के लिए तरस रहे हैं। अभी भी आपदा की स्थिति जस की तस है। धामी ने कहा कि में कोरोना पॉजिटिव जरूर हूं, लेकिन मेरा पूरा ध्यान अपने क्षेत्र के लोगों के दुख दर्द को विधानसभा में रखना है। कहा है कि नियम 58 के तहत वह अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन मुझे मोबाइल के माध्यम से भी जुड़ने का मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।