फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Seradevl cleanup soldiers temple

सैनिकों ने सेरादेवल मंदिर परिसर की सफाई की

Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Seradevl cleanup soldiers temple
सेरादेवल मंदिर परिसर की सफाई करते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

छावनी क्षेत्र में स्थित सेरादेवल शिव मंदिर में शुक्रवार को लगे मेले के बाद चारों तरफ फैली गंदगी को हटाने के लिए सेना के जवानों ने शनिवार को व्यापक अभियान चलाया। मंदिर परिसर के नजदीक तैनात सेना की एकता शक्ति बटालियन के जवानों ने शनिवार सुबह मंदिर परिसर में फैले कागज, पॉलिथीन के रेपर, पानी की बोतलों को एकत्र कर नष्ट किया।

विज्ञापन


सेना की एकता शक्ति बटालियन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सेरादेवल मंदिर में शिवरात्रि को हजारों लोग जुटे थे। सभी ने भक्तिभाव के साथ मंदिर में पूजा की, लेकिन इसका एक दुखद पहलू यह रहा कि मंदिर परिसर गंदगी से पट गया। किसी ने भी मंदिर में सफाई की तरफ ध्यान नहीं दिया। एकता शक्ति बटालियन के जवानों ने अपने संसाधनों से सफाई अभियान चलाया। कूड़े को जलाकर नष्ट किया। साथ ही लोगों को यह संदेश भी दिया कि सफाई का ध्यान दें।
विज्ञापन


एनएसएस शिविरार्थियों का सफाई अभियान
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट के एनएसएस शिविरार्थियों ने शनिवार को ढूंगातोली गांव में व्यापक सफाई अभियान चलाया। लोगों को कूड़ा निस्तारण के तरीके बताए। इसके अलावा खुले में शौच से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। शिविरार्थियों ने लोगों से अपील की कि पॉलिथीन का किसी भी दशा में प्रयोग न करें। कार्यक्रम अधिकारी डा. अतुल चंद ने बताया कि सात दिन के शिविर के दौरान विद्यार्थी गांवों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, नशा विरोधी अभियान चलाएंगे। जलस्रोतों के संरक्षण के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान बौद्धिक सत्र का भी आयोजन होगा। शिविरार्थियों को व्यक्तित्व विकास के टिप्स दिए जाएंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed