{"_id":"6a8c87d57c106b97c5049042","slug":"sensation-caused-by-the-discovery-of-a-leopards-carcass-in-badalu-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-145974-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बडालू में तेंदुए का शव मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बडालू में तेंदुए का शव मिलने से फैली सनसनी
Mon, 24 Aug 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। बडालू के पास कैलपाल मंदिर के समीप सोमवार को तेंदुए का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। तेंदुए की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
स्थानीय लोगों ने कैलपाल मंदिर के पास तेंदुए को पड़ा देखा। ग्रामीण उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके और उन्होंने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर दिनेश जोशी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तो तेंदुआ मृत मिला। टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि तेंदुए का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है। उसकी उम्र करीब 10 वर्ष आंकी गई है। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।