फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Selling kafal

बिकने लगा काफल

Tue, 22 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट (पिथौरागढ़)। Updated Tue, 22 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Selling kafal
काफल - फोटो : मदन ‌

अस्कोट (पिथौरागढ़)। इसे जलवायु परिवर्तन ही कहा जा सकता है कि घाटी वाले इलाकों में समय से पहले आम, लीची, अमरूद, काफल में बौर तो आ चुके हैं, लेकिन यहां के जंगलों में काफल भी पक गए हैं। मई-जून में पकने वाला काफल मार्च में ही पककर पुष्ट हो चुका है। रविवार को ओगला में दो बच्चे काफल बेचने पहुंचे।

विज्ञापन


देवभूमि में वसंत ऋतु का लोकप्रिय पहाड़ी फल काफल जो गर्मी से बचाता है। अनेक प्राकृतिक औषधियों से भरपूर इस फल को आयुर्वेद में कायफल के नाम से भी जाना जाता है। इस रसीले पहाड़ी फल के पीछे पहाड़ में कहानी और कहावत भी हैं। चैत्र मास आते ही दो चिड़िया काफल पर गीत गाती सुनाई देती हैं। एक चिड़िया कहती है काफल पाको मैं नि चाख्यो.... तब दूसरी चिड़िया कहती है पूर्रे पुतई पुर्रे पुर..। पहाड़ में काफल पर कहावत भी कहते हैं कि देवभूमि में काफल नहीं खाया तो खाया क्या..।
विज्ञापन


अस्कोट से 10 किमी दूर ओगला के जंगल में कुछ पेड़ों पर काफल पक चुके हैं। इस जंगल में काफल के अधिकांश पेड़ों में बौर आए हुए हैं लेकिन 3-4 पेड़ों में ही काफल पके हैं। ओगला में दो बच्चे काफल बेचने पहुंचे तो लोग आश्चर्यचकित रह गए। दोनों बच्चे दस किलो तक काफल लाए थे। उन्होंने छोटे कांच की गिलास से 25 रुपया गिलास काफल बिक्री किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओगला निवासी गजेंद्र और भूप्पी का कहना है कि वह जानवरों को चुगाने जंगल गए थे। इस दौरान उन्हें कुछ पेड़ों में काफल पके दिखे। दोनों ने काफल तोड़े और रविवार को ओगला में बेचने के लिए आए। कहा कि उन्हीं पेड़ों पर दो-चार दिन में फिर से काफल पक जाएंगे, फिर से बेचने को लाएंगे।


पिथौरागढ़ की जिला उद्यान अधिकारी डा. मीनाक्षी जोशी बताती हैं कि कोई पेड़ पहले ही फल दे देते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है। हो सकता है इन पेड़ों को सभी पौष्टिक तत्व प्राप्त हो गए हों, जिससे पहले फल पुष्ट हो गए हैं। जलवायु परिवर्तन के असर से ही कुछ पेड़ों में काफल जल्दी पक गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed