फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Selection of 30 children for state level science festival

Pithoragarh News: राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए 30 बच्चों का चयन

Wed, 08 Nov 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Selection of 30 children for state level science festival
पिथौरागढ़ के डॉन बास्को स्कूल में विज्ञान महोत्सव में विजेता को प्रतिभागी करते सीईओ अशोक कुमार।
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एवं समग्र शिक्षा अभियान की ओर से डॉन बास्को स्कूल में चल रहे जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव का समापन हो गया है। विज्ञान ड्रामा में केजीबीवी गंगोलीहाट की टीम प्रथम रही। महोत्सव में 250 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

महोत्सव का समापन मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा ने किया। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के माॅडल की सराहना की। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के बाल छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा।
विज्ञापन

सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने चयनित छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। चयनित 30 बाल वैज्ञानिक 18 से 20 नवंबर को राइंका रुड़की में होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। वहां डॉ. पंकज जोशी, डॉ. सीएस जोशी, एनआईसी प्रभारी गौरव कुमार, वीरेंद्र सिंह कन्याल, भीम सिंह, विनोद कुमार, अनिल कुमार, डॉ. चंदन प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव में ये रहे प्रथम
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव के क्विज में राइंका दूनाकोट के संजय पार्की, संचार एवं परिवहन में डॉन बास्को की निवेदिता और राइंका गर्खा की सुजल ऐरी, संगणात्मक चिंतन में केजीबीवी गंगोलीहाट की जिया और राबाइंका मूनाकोट की प्राची गोबाड़ी प्रथम रहीं।

कृषि में राउमावि आणाचौरा की रोशनी और राइंका गौरीहाट के पवन अधिकारी, पर्यावरण के लिए जीवन शैली में राइंका गर्खा के मानस पंत, मलयनाथ पब्लिक स्कूल डीडीहाट की इशिका जोशी प्रथम रहीं। स्वास्थ्य में राउमावि आणाचौरा के दीपक अन्ना और जीजीआईसी कनालीछीना की लता दिगारी विजेता रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed