फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Security forces, the police tied rakhi

सुरक्षा बलों, पुलिस के जवानों को बांधी राखी

Thu, 18 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 18 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Security forces, the police tied rakhi
धारचूला में भारत और नेपाल के सुरक्षाबलों को राखी पहनाती महिला कर्मी - फोटो : अमर उजाला

रक्षाबंधन पर जिले के कई स्थानों में सुरक्षा बलों और पुलिस के जवानों को राखी बांधी गई। द एशियन एकेडमी स्कूल पिथौरागढ़ में राखी मिलन समारोह मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। आईटीबीपी, एसएसबी, 130 ईको बटालियन, उत्तराखंड पुलिस के 200 जवानों को राखी बांधी गई। जवानों को प्रीतिभोज कराया गया। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अशोक शर्मा, एडम आफीसर लाल चंद्र वर्मा, हवलदार मेजर राजेश कुमार, ईको बटालियन के हवलदार अमर सिंह, उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल हरि दत्त, हरीश सिंह कोरंगा ने कहा कि बहनों ने उन्हें घर से दूर नहीं होने का अहसास कराया। स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र पाल ने जवानों को सम्मानित करना गर्व की बात बताई।

विज्ञापन


घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की सदस्य धनेस्वरी देवी और प्रेमा सुतेड़ी के नेतृत्व में सोसायटी में रह रही अनाथ बहनों ने 3 कुमाऊं रेजीमेेंट के जवानों को राखी बांधी। रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल डीके सिंह ने सोसायटी की पहल की सराहना की। सोसायटी अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, उप कमान अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल अजय डोगरा समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


धारचूला। धारचूला में नेपाल सशस्त्र प्रहरी और एसएसबी की महिला जवानों ने एक दूसरे देश के जवानों को राखी बांधी। नेपाल सशस्त्र बल के डीएसपी सीडी भट्ट, ललिता चौधरीलक्ष्मी कार्की, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट किशन यादव, किशोरी लाल, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार मौजूद थे। वरदान संस्था की अध्यक्ष सुमन वर्मा, मंजू कुटियाल के नेतृत्व में महिलाओं ने एसएसबी के अधिकारियों और जवानों को राखी बांधी। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित लीला बनग्याल के नेतृत्व में महिलाओं ने नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों को राखी बांधी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed