{"_id":"575d94874f1c1ba43f11b890","slug":"second-team-off-on-a-trip-to-kailash-small","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा कैलास की यात्रा पर दूसरा दल भी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा कैलास की यात्रा पर दूसरा दल भी रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
छोटा कैलास यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटा कैलास की यात्रा पर रविवार को 42 सदस्यों वाला दूसरा दल भी रवाना हो गया। दल में सात महिलाएं भी हैं। दो यात्री उत्तराखंड के हैं। यह दोनों 2015 में कैलास मानसरोवर की यात्रा कर आए हैं। यात्रा समन्वयक संतोष पंत के साथ यह दल रविवार को पर्यटक आवासगृह पहुंचा। पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक आनंद आर्या ने यात्रियों का स्वागत किया और हिमालय बचाओ अभियान के शपथपत्र भराए।
विज्ञापन
इस दल में सबसे ज्यादा उम्र के 67 वर्षीय गुजरात निवासी मोरी जयराम भाई और सबसे कम उम्र के उत्तराखंड के देहरादून निवासी 27 वर्षीय रजनीश सिंह शामिल हैं। इस दल में चार दंपति भी हैं। दल में शामिल मोरी जयराम, अशोक वर्मा, हरिओम बाबू ने 2012 में कैलास मानसरोवर की यात्रा की है। उनका कहना है कि शिवधाम के बाद पार्वती धाम की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। छोटा कैलास में पार्वती सरोवर है।
विज्ञापन
टीआरसी में दलीप बिष्ट, बलवंत रावल, संजय ओझा आदि ने यात्रियों का स्वागत किया। यह दल सोमवार की सुबह धारचूला से सिर्खा पड़ाव को रवाना होगा। इससे पहले छोटा कैलास की यात्रा पर गया पहला दल रविवार को बूंदी पहुंच गया है।
विज्ञापन