फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Searched the location but could not find the new emergency 108

Pithoragarh News: लोकेशन तो खोजी लेकिन नहीं मिली नई आपातकालीन 108

Fri, 06 Feb 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Searched the location but could not find the new emergency 108
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में नई एंबुलेंस न मिलने से आपातकालीन सेवा 108 की सेहत खराब हो गई है। विभाग ने जिले के मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध कराकर इन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने के दावे कर नई लोकेशन तो खोजी। बाकायदा इन लोकेशन पर तैनाती के लिए एंबुलेंस की मांग भी की। एक साल बाद भी जिले को एक भी नई एंबुलेंस नहीं मिली है। जिले के अस्पतालों से रेफर मरीजों को हायर सेंटर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस हल्द्वानी भेजी जा रही हैं, इससे इनकी अधिक कमी हो गई है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के आठ ब्लॉकों की छह लाख की आबादी को आपात स्थिति में समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 सेवा की 18 एंबुलेंस तैनात हैं। हर रोज जिला, महिला और जिले के अन्य अस्पतालों से रेफर मरीजों को हल्द्वानी, बरेली के हायर सेंटर पहुंचाने के लिए तीन से चार एंबुलेंस भेजी जा रही हैं। स्थानीय एंबुलेंस को हायर सेंटर भेजने से अन्य जगह से मरीज और गर्भवतियों को अस्पताल पहुंचाने में अधिक समय लग रहा है। समय पर एंबुलेंस न मिलने से मरीजों और गर्भवतियों की जान का खतरा है।
विज्ञापन

एक साल पहले इनकी कमी दूर कर सभी को राहत पहुंचाने के लिए छह नई एंबुलेंसों की मांग की गई थी। बाकायदा इन एंबुलेंसों की तैनाती के लिए लोकेशन भी खोजी गईं। अब तक जिले को एक भी नई एंबुलेंस नहीं मिल सकी हैं। एंबुलेंस की कमी से गांवों और कस्बों के मरीज खासी दिक्कत का सामना कर रहे हैं। परिजनों के लिए भी मरीजों और गर्भवतियों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौती बना है। पुरानी हो गईं हैं एंबुलेंस, आए दिन दे रहीं हैं धोखा
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में तैनात आपातकालीन सेवा 108 की छह एंबुलेंस पुरानी हो चुकी हैं जो आए दिन मरीजों और प्रबंधन को धोखा दे रही हैं। इन एंबुलेंस में आए दिन खराबी आने से ये रास्तों में खड़ी हो रही हैं, इससे मरीजों की जान आफत में फंस रही है। इस बदहाल व्यवस्था से छुटकारा पाने के लिए 108 प्रबंधन और मरीज नई एंबुलेंस का इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार कब खत्म होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
कोट
अस्पतालों से रेफर मरीजों को पहुंचाने में एंबुलेंस को हायर सेंटर भेजने से व्यवस्था रुकावट बनी है। नई एंबुलेंस मिलने से कुछ हद तक राहत मिलेगी। इनकी मांग की गई है। उम्मीद है जल्द ही नई एंबुलेंस मिलेंगी। - भाष्कर शर्मा, जिला प्रभारी, 108 आपातकालीन सेवा, पिथौरागढ़

...........
चंपावत जिले में विभाग के पास 108 समेत 21 एंबुलेंस

चंपावत। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास मरीजों को लाने ले जाने के लिए 108 वाहन समेत 21 एंबुलेंस हैं। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिले में 108 एंबुलेंस 10 हैं। इसमें एक एडवांस लाइफ सपोर्ट और एक बेसिक लाइफ सपोर्ट वाली एंबुलेंस है। इसके अलावा 11 छोटे एंबुलेंस विभाग के पास हैं। सभी एंबुलेंस चालू हालत में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed