फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Search operation could not be conducted due to the rising water level of the Gori River

Pithoragarh News: गोरी नदी का जल स्तर बढ़ने से नहीं चला सर्च अभियान

Mon, 06 Jul 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 06 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Search operation could not be conducted due to the rising water level of the Gori River
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा तोली में गोरी नदी में बहे नौ साल के मासूम का पांचवे दिन भी पता नहीं चल सका। लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बीते रविवार से थमा रेस्क्यू दल खोज अभियान सोमवार को भी नहीं चलाया जा सका। नायब तहसीलदार चंद्र पाल सिंह ने बताया कि गोरी नदी का जलस्तर बढ़ने से रविवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान नहीं चला सकीं। नदी का जलस्तर कम होने पर फिर से मासूम की तलाश की जाएगी। बीते बृहस्पतिवार को तोली निवासी नवीन राम अपने पुत्र रियांस के साथ गोरी नदी किनारे गया था। पैर फिसलने से रियांस नदी में बह गया था। तब से उसकी खोजबीन चल रही है लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed