फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM reaches Gunji village of Vyas valley, problems assured

व्यास घाटी के गुंजी गांव पहुंचे एसडीएम, समस्याएं सुन दिया आश्वासन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
SDM reaches Gunji village of Vyas valley, problems assured
उपजिलाधिकारी गुंजी में लोगो की समस्या सुनते हुये - फोटो : AMAR UJALA
धारचूला। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान गुंजी गांव में बैठक ली। इस दौरान ग्रामीणों ने संचार, बिजली, पानी, राशन और स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई। पूर्व प्रधान जसमा गुंज्याल ने पानी की समस्या के शीघ्र निराकरण, ग्रीफ द्वारा सड़क निर्माण में काटी गई कृषि भूमि के मुआवजे खेतों में सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की। गुंजी निवासी तेज सिंह गुंज्याल ने व्यास घाटी के ग्रामीणों को कम से कम बुदि तक वाहन से पहुचने की अनुमति, एसबीआई की गुंजी शाखा को खोलने तथा सरकारी संचार कंपनी बीएसएनएल का टावर लगाने की मांग भी की। लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हुए युवाओं ने ग्रीफ द्वारा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
71 वर्षीय ग्रामीण दरपान गुंज्याल द्वारा नवनिर्मित अस्पताल में स्टाफ तथा दवाओं की मांग की गई। ग्रामीणों ने राशन वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाकर राशन वितरण की मांग उठाई तथा रोड कटिंग के बाद तेजी से हो रहे अवैध भूमि के कब्जो पर सख्ती से रोक लगाने की मांग भी की गई। जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि निश्चित समयावधि में उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया है। माइग्रेशन में गांव पहुंच रहे ग्रामीणों के लिए मार्ग की व्यवस्था का निरीक्षण कर बाधाओं को दूर करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
मुश्किल हालात में जीवन यापन कर रहे ग्रामीणों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त हो सके इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा संबंधित विभागों को अपने कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक डीसी जोशी, दशरथी गुंज्याल, इन्द्र सिंह धर्म सिंह मंगल सिंह दोलत गुंज्याल दरपान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed