फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SDM and BDO will inspect whether the roads are pothole free or not

Pithoragarh News: सड़कें गड्ढामुक्त हुईं या नहीं एसडीएम और बीडीओ करेंगे सड़कों का निरीक्षण

Thu, 07 Dec 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
SDM and BDO will inspect whether the roads are pothole free or not
देवलथल बाजार में सड़क पर बने गड्ढे। संवाद
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देशों के बाद भी कई सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं किया गया है। ऐसी सड़कों का निरीक्षण अब एसडीएम और बीडीओ करेंगे। यदि सड़कों पर गड्ढे मिले तो संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की देवलथल बाजार की सड़क गड्ढों से पटी हुई हैं। बाजार के बीचोबीच से होकर गुजरने वाली सड़क पर गड्ढे होने के कारण लोगों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद देवलथल बाजार की सड़क गड्ढामुक्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया है। सड़कें गड्ढामुक्त हुई या नहीं इसके लिए संबंधित तहसील और विकासखंडों के एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं करने वाले विभागों और कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed