फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Scolded by family members, 10-year-old child reaches Tanakpur from Pilibhit

Pithoragarh News: घर वालों ने डांटा तो पीलीभीत से टनकपुर पहुंच गया 10 साल का बच्चा

Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Scolded by family members, 10-year-old child reaches Tanakpur from Pilibhit
बनबसा (चंपावत)। दस साल के बच्चे को घर वालों की डांट बर्दाश्त नहीं हुई। वह ट्रेन में बैठा और टनकपुर पहुंच गया। यहां उसे पुलिस ने भटकते हुए पकड़ा तो उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया। जहां से घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

टनकपुर में रेलवे पुलिस ने 18 जुलाई को एक बच्चे को लावारिस घूमते देखा। पूछताछ करने के बाद चाइल्ड हेल्प लाइन को अवगत कराया गया। बाल कल्याण समिति के सदस्य बच्चे को बनबसा उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र ले आए। केंद्र के कार्यकर्ताओं ने किशोर से पूछताछ की। उसने पीलीभीत अपने घर से नाराज होकर ट्रेन से टनकपुर पहुंचने की बात कही। उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उसके परिजनों का पता लगाकर उन्हें दूरभाष से इसकी सूचना दी। बृहस्पतिवार को बनबसा उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र पहुंचे। उन्होंने इसके लिए जिला बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस का आभार जताया। इस मौके जिला बाल कल्याण समिति सदस्य मनोज तिवारी, आनंदी अधिकारी, चाइल्ड हेल्प लाइन के प्रकाश चंद्र, मीरा रावत, उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र की विनीता रजवार, सरोज चंद, भावना चंद, संस्था कोषाध्यक्ष जनक चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed